Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में पशुपालक गोष्ठी आयोजित, 3.0 फैट दूध का दाम 70 रुपये तय करने की मांग

दलसिंहसराय,पशुपालक किसान सेवा संघ की प्रखंड स्तरीय पशुपालक गोष्ठी का आयोजन छात्रधारी हाई स्कूल दलसिंहसराय के प्रांगण में किया गया.गोष्ठी की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी ने की.बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि दूध के 3.0 फैट की कीमत 70 रुपया मिलनी चाहिए.पशुपालकों ने कहा कि चारा, भूसा, दाना और दवा महंगी हो गई है,लेकिन दूध का दाम नहीं बढ़ रहा है.इससे पशुपालकों को घाटा हो रहा है.इसलिए दूध का उचित दाम मिलना जरूरी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी ने कहा कि आगामी 20 फरवरी को समस्तीपुर में 50 हजार पशुपालकों को जुटाना है.इसके लिए सभी प्रखंडों में तैयारी चल रही है.पशुपालकों के हक और दूध के उचित मूल्य के लिए बड़ा आंदोलन होगा.

 

 

बैठक में अमित गुंजन,अरविंद कुशवाहा, हरिओम कुशवाहा ‘ओमप्रकाश’,राजीव चौधरी,योगेन्द्र प्रसाद, रौशन कुमार चौधरी,मनोज राय,राजकुमार राय,फेंकन राय, रंजेश चौधरी सहित सैकड़ों पशुपालकों ने भाग लिया.सभी पशुपालकों की सहमति से दलसिंहसराय प्रखंड की 11 सदस्यीय कमिटी गठित की गई.कमिटी का नेतृत्व अनिल सिंह पी पी करेंगे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *