बरौनी रिफाइनरी की कार्गो गाड़ी और लाइन मेंटेनेंस के कारण बिजली सप्लाई रहेगी बाधित
बेगूसराय,बरौनी रिफाइनरी के लिए बड़ी कार्गो गाड़ी पास करने और लाइन मेंटेनेंस के चलते 1 नवंबर को अलग-अलग फीडर पर बिजली बंद रहेगी। यह दिन रविवार है।
33 केवी देवना फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। इसके कारण 11 केवी पपरौर फीडर पर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 11 केवी केशावे और इंडस्ट्रियल फीडर पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक, जबकि 11 केवी कृष्णा फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री नटवर लाल गुप्ता ने लोगों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है। सूचना में बरौनी सहायक विद्युत अभियंता विष्णु कांत पंडित और जेई केशव कुमार के नाम भी दिए गए हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
