Muzaffarpur

सप्तक्रांति, जनशताब्दी समेत 20 ट्रेनों में बड़ा बदलाव, सुपरफास्ट का दर्जा भी होगा खत्म

मुजफ्फरपुर: पूर्व मध्य रेलवे ने मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत अपने क्षेत्राधिकार की 20 ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का फैसला लिया है. इसके साथ ही इन ट्रेनों के नंबर भी बदल जायेंगे. रेलवे की ओर से शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी है. नये नंबर एक से सात जनवरी 2027 के बीच अलग-अलग तारीखों से लागू होंगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस बदलाव की सूची में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं. इनमें दरभंगा-जालंधर, रक्सौल-लोकमान्य तिलक, पटना-चंडीगढ़ और पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल हैं.मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस का नंबर भी बदल जायेगा. वर्तमान में 12557 और 12558 नंबर से चलने वाली यह ट्रेन जनवरी 2027 से 15577 और 15578 नंबर से चलेगी.

 

धीमी रफ्तार और सिंगल लाइन परिचालन का असर

रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, धीमी रफ्तार और सिंगल रेलवे लाइन पर परिचालन होने के कारण इन ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा समाप्त किया जा रहा है. एक से सात जनवरी 2027 के बीच अलग-अलग तारीखों पर इनके नये नंबर लागू होंगे.

 

नंबर बदलने से ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, यात्रियों को टिकट बुकिंग, आरक्षण की स्थिति और ट्रेन से जुड़ी जानकारी लेते समय नये नंबर का ध्यान रखना होगा.

 

यात्रियों को किराये में मिल सकती है राहत

सुपरफास्ट का दर्जा समाप्त होने से यात्रियों को किराये में राहत मिलने की संभावना है. उन्हें टिकट पर लगने वाला सुपरफास्ट अधिभार नहीं देना पड़ेगा. इसका फायदा स्लीपर और एसी श्रेणी के यात्रियों को भी मिल सकता है.

 

इन 20 ट्रेनों के बदलेंगे नंबर

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार, इन ट्रेनों के पुराने और नये नंबर इस प्रकार हैं.

 

ट्रेन का नाम पुराना नंबर नया नंबर

दरभंगा-जालंधर 22551 15541

जालंधर-दरभंगा 22552 15542

रक्सौल-लोकमान्य तिलक 12545 15545

लोकमान्य तिलक-रक्सौल 12546 15546

हावड़ा-धनबाद 22387 13387

धनबाद-हावड़ा 22388 13388

पटना-चंडीगढ़ 22355 13255

चंडीगढ़-पटना 22356 13256

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार (सप्तक्रांति) 12557 15577

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर (सप्तक्रांति) 12558 15578

राजगीर-नई दिल्ली 12391 13291

नई दिल्ली-राजगीर 12392 13292

इसलामपुर-नई दिल्ली 20801 18633

नई दिल्ली-इसलामपुर 20802 18634

पटना-रांची जनशताब्दी 12365 13265

रांची-पटना जनशताब्दी 12366 13266

टाटानगर-कटिहार 28181 18187

कटिहार-टाटानगर 28182 18188

एर्नाकुलम-पटना 22643 16359

पटना-एर्नाकुलम 22644 16360

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *