Samastipur

समस्तीपुर:चाय दुकान पर हथियारों की हो रही थी डिलिंग:दो तस्करों गिरफ्तार; 2 देसी पिस्टल बरामद 

समस्तीपुर में हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग चौक स्थित एक चाय दुकान पर हथियार खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से दो देसी पिस्टल, चार गोलियां, एक बाइक और दो मोबाइल बरामद किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के वरुणा रसलपुर वार्ड-4 निवासी उमेश राय के पुत्र सौरभ कुमार और मिथिलेश राय के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है।

 

सदर डीएसपी सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रायपुर बुजुर्ग चौक स्थित चाय दुकान पर हथियारों की खरीद-बिक्री के लिए कुछ लोग जुटे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की।पुलिस को देखते ही वहां मौजूद दोनों युवक भागने लगे जिसे खदेड़ कर हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देसी पिस्टल और चार गोलियां बरामद हुईं।

 

मुंगेर से हथियार लाकर ऑर्डर पर बेचने की आशंका

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी मुंगेर से अवैध हथियार लाकर समस्तीपुर में ऑर्डर के आधार पर बेचते थे। एक देसी पिस्टल की कीमत करीब 25 से 30 हजार रुपए तक वसूली जाती थी। पुलिस के अनुसार ग्राहक और मांग के हिसाब से कीमत कम-ज्यादा भी की जाती थी।

 

डीएसपी सतीश सुमन ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वे हथियार कहां से लाते थे, अब तक कितने हथियार बेच चुके हैं और उनके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं।

 

पुलिस को आशंका है कि इस मामले के पीछे हथियार तस्करी का बड़ा नेटवर्क हो सकता है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन और बरामद बाइक की भी जांच कर रही है। साथ ही हथियार खरीदने वाले लोगों की पहचान और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *