Begusarai

सिमरिया कल्पवास में ड्यूटी के दौरान बिगड़ी किसान सलाहकार की तबीयत,हार्ट अटैक से मौत

बेगूसराय. जिले के बरौनी प्रखंड की राजवाड़ा पंचायत में कार्यरत किसान सलाहकार संजय कुमार सिंह का मंगलवार शाम करीब सात बजे निधन हो गया. वह सिमरिया कल्पवास मेले में मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर तैनात थे. ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद सहकर्मियों ने उन्हें गाड़ी से घर भेजने की व्यवस्था की, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया. आनन-फानन में उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक थी ड्यूटी
मिली जानकारी के अनुसार, संजय कुमार सिंह की ड्यूटी का समय दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक निर्धारित था. वह डीसीएस कार्य के सिलसिले में गढ़हारा पंचायत गए थे. वहां काम पूरा करने के बाद वह सिमरिया कल्पवास मेले में अपनी ड्यूटी पर पहुंचे. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.

उनकी हालत खराब होती देख बरौनी में उनके साथ काम करने वाले कर्मियों ने उन्हें गाड़ी से घर भेजने की व्यवस्था की. हालांकि, घर पहुंचने से पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया. इसके बाद उन्हें तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.

जिला कृषि पदाधिकारी ने परिजनों को दी सांत्वना
संजय कुमार सिंह के असामयिक निधन की खबर से उनके सहकर्मियों और परिचितों में शोक का माहौल है. ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने और फिर अचानक निधन से सभी स्तब्ध हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक रंजन मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और संजय कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *