Samastipur

दलसिंहसराय:पुलिस ने अभियान चला पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार।

दलसिंहसराय:स्थानीय पुलिस ने थाने के अलग-अलग गांव में छापेमारी कर पुलिस वांछित समेत पांच वारंटियों को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम से जुड़ी महिला की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में नामजद लोकनाथपुर गंज के विजय झा का पुत्र विकास कुमार भी शामिल है। थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि पकड़े गए अन्य लोगों में चकनवादा का मो. शहादत, खोकसा का रंजीत कुमार शर्मा, रामपुर जलालपुर का ललन कुमार राय एवं मौलवीचक का शकील अहमद उर्फ गोल्डन शामिल है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए बुधवार को सम्बन्धित न्यायालयों में भेज दिया गया

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!