पंजाब में शॉर्ट सर्किट से साहेबगंज के युवक की मौत:शव पैत्रिक गांव पहुंचा
मुजफ्फरपुर।साहेबगंज थाना क्षेत्र की हलीमपुर पंचायत के वार्ड 11 निवासी प्रमोद महतो के 21 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार की पंजाब में शॉर्ट सर्किट से मौत हो गई। रविवार को अभिषेक का शव गांव पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
इसके बाद गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। हलीमपुर पंचायत के मुखिया शंभू प्रसाद गुप्ता ने मृतक के परिवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
अभिषेक अपने दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी। शादी से पहले ही उसकी अर्थी उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
