Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:काली मंदिर रामपुर जलालपुर में धूमधाम से होगी माँ काली की पूजा अर्चन

दलसिंहसराय।नवयुवक संघ रामपुर जलालपुर के तत्वावधान मैं माँ काली पूजा समिति की एक बैठक काली मंदिर प्रांगण मैं आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता वालेन्दु शेखर ने की,जिसमे वर्षवार प्रतिक्षारत मूर्तिं निर्माताओं की सूची में से (हरिओम कुमार चौधरी),(पंकज कुमार चौधरी),(बैद्यनाथ चौधरी)। जब कि सार्वजनिक व्रती के रूप में रमेश चौधरी(फुचो)का चयन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

साथ ही चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजन का भी निर्णय लिया गया। जिसमें 08 नवंबर दीपावली रात महाकाली निशा पूजा व भंजन संध्या, 09 नवंबर को देवी पूजन व 1101 थाली से रात्रि मेें भव्य महाआरती व देवी जागरण,10 नवंबर को वैदिक आरती (विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती) व भंडारा रात्रि में अल्ला ऊदल,11 नवंबर को भव्य शोभायात्रा संग प्रतिमा विसर्जन, 12 नवंबर को ब्राह्मण भोजन का निर्णय लिया गया।

 

साथ ही पूजा के सफल आयोजन हेतु विभिन्न प्रकार की समिति बनायी गयी। जिसमे पूजन समिति का प्रभार प्रशांत कुमार व पंकज चौधरी,कार्यक्रम समिति का प्रभार कृष्ण कुमार कुंदन,रमेश चौधरी,अनुशासन समिति का प्रभार बालेंदु शेखर, मुकेश कुमार व निशांत कुमार,अभिषेक चौधरी,प्रकाश समिति का प्रभार कन्हैया चौधरी व ओमप्रकाश भारतेंदु,सजावट समिति का प्रभार शालीन कुमार व गोपेश कुमार,गंगा आरती समिति का प्रभार आयुष कुमार व शालीन कुमार,महाआरती समिति का प्रभार जनार्दन कुमार व आयुष कुमार,प्रसाद वितरण समिति का प्रभार धर्मेंद्र चौधरी व हरिओम कुमार को दिया गया। इस बैठक में कृष्ण कुमार कुंदन,पंकज कुमार चौधरी,मन्टु चौधरी,वालेन्दु शेखर,उमेश प्रसाद चौधरी,आयुष कुमार,शालीन कुमार, सुमित भूषण चौधरी, मुकेश चौधरी, रामबाबू चौधरी, प्रशांत चौधरी, निशांत चौधरी,मुरारी चौधरी,जनार्दन चौधरी, हरिओम चौधरी,धर्मेंद्र चौधरी, रमेश चौधरी,अबनीष कुमार,ओमप्रकाश भारतेंदु,बब्लू चौधरी,गुंजन, अभिषेक,मृत्युंजय, कृष्णमुरारी,पुरारी, मुरारी,सिन्तु, राधे श्याम,लड्डू, कृष्ण,जयजयराम,नन्हकी,काफी सँख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *