पटना में मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर:पुलिस ने दौड़ाकर पैर में मारी गोली
पटना में पुलिस और अपराधी की बीच मुठभेड़ हुई है। मर्डर के आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। गोली अपराधी के पैर में लगी है।अपराधी की पहचान सौरभ सिंह(28) के रूप में हुई है। सौरभ कंकड़बाग के पत्रकार नगर का रहने वाला है।
एनकाउंटर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कल्याण बीघा रोड हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया है। बदमाशों के पास से 5 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस मिले हैं।रामकृष्णानगर के भूपतिपुर गौराज संचालक अंजनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में सौरभ मुख्य आरोपी है। बिल्डर से 20 लाख रुपए की सुपारी ली थी और अंजनी की हत्या की थी। सौरभ के साथ दो शूटर्स भी पकड़े गए हैं।
अंजनी मर्डर के बाद पुलिस लगातार सौरभ की पीछे लगी थी। पुलिस को इनपुट मिला कि सौरभ अपने साथियों के साथ बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कल्याण बीघा इलाके में आने वाला है।पुलिस ने इनपुट के आधार पर घेराबंदी की। सौरभ अपने साथियों के साथ कल्याण बीघा रोड पहुंचा। पुलिस ने बदमाशों को रुकने के लिए कहा, लेकिन बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों की तरफ से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली सौरभ के पैर में जा लगी और वो वहीं गिर गया। पुलिस ने उसके और उसके दो और साथियों को अरेस्ट कर लिया।
अब जानिए अंजनी मर्डर केस क्या है
26 सिंतबर को पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके के भूपतिपुर इलाके में अपराधियों ने एक गैराज संचालक की गोलियों से भून दिया था। इलाज के दौरान गैराज संचालक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान अंजनी नंदन कुमार के रूप में हुई।अंजनी नंदन कुमार भूपतिपुर में नंदन ऑटोमोबाइल गैराज चलाते थे। 26 सितंबर की रात गैराज बंद कर वो घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने अंजनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
