Begusarai

एनएच-31 पर हादसा:कार के ऊपर चढ़ गया ट्रक, तीनों चालक घायल

Begusarai,साहेबपुर कमाल,एनएच-31 पर शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे टैंकर के अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में घुसने से भीषण हादसा हो गया। सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर के बाद बगल से गुजर रही टाटा स्ट्रोम कार भी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा कार के ऊपर चढ़ गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। हादसे में तीनों वाहनों के चालक घायल हुए। संयोग रहा कि किसी की जान नहीं गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर लॉरी बेगूसराय से खगड़िया की ओर जा रही थी। प्रखंड मुख्यालय के समीप कट के पास वह अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इसी दौरान बगल से गुजर रही टाटा स्ट्रोम कार भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

दुर्घटना के बाद एनएच-31 पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और सड़क पर जाम लग गया। तीनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क पर फंसे रहने से यातायात बहाल कराने में प्रशासन को परेशानी हुई। बाद में जेसीबी मंगाकर वाहनों को अलग-अलग किया गया और सड़क से हटाया गया। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *