Dalsinghsarai

सड़क हादसे में बैंककर्मी की हुई दर्दनाक मौत,भाई और दोस्त गंभीर,चोरो ने घर से 4 लाख के आभूषण किया चोरी

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के पगड़ा मध्य विद्यालय के पास बुधवार रात हुए सड़क हादसे में बैंककर्मी अमन वर्मा (30) की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि उनका छोटा भाई चमन कुमार वर्मा (25) और दोस्त रवि कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए.दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.हादसे के बाद एक और अमन के मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.वहीं,घायलों के इलाज के लिए परिवार के अस्पताल में रहने के दौरान बंद घर में चोरो ने हाथ साफ करते हुए चोरी कर लिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के अनुसार, डीह पगड़ा निवासी अधिवक्ता संजीव कुमार वर्मा के बड़े पुत्र अमन अपने छोटे भाई चमन और दोस्त रवि के साथ बाइक से रवि को उसके घर छोड़ने जा रहे थे.इसी दौरान पगड़ा मध्य विद्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रही आर्टिगा कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.हादसे में अमन की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चमन और रवि गंभीर रूप से घायल हो गया.स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया.जिसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर किया गया है.दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमन के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया.

 

वही एक तरफ परिवार अमन की मौत और छोटे बेटे की गंभीर हालत से परेशान था,दूसरी ओर चोरों ने घर की पहली मंजिल के कमरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया.

चोरो ने चार लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया.घायलों के इलाज में जुटे परिवार को इस चोरी की घटना ने झकझोर दिया.लोगो ने जल्द से जल्द चोरो को पकड़ने की मांग की है.

 

 

ताकि पीड़ित परिवार का ज़ेवर मिल सके.स्वजनों ने बताया कि अमन की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थ.बीस दिन पहले ही उनके घर बेटे का जन्म हुआ था.वहीं, नवंबर में उनकी बहन की सगाई होनी थी.एक ही रात में सड़क हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं.दुनिया भी नहीं देख पाये बेटे के सर से पिता का साया उठ गया.स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था.थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पुरे मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *