पूसारोड स्टेशन पर यात्री जन संवाद:लोगों ने आरओबी,ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई
समस्तीपुर,पूसा रोड रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों ने गुरुवार को जन संवाद कार्यक्रम किया। इसमें स्थानीय लोगों ने स्टेशन की समस्याओं और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की।
स्थानीय समाजसेवी डॉ. नीरज कुमार, बिपिन कुमार गुप्ता, ज्ञान प्रकाश और नूरैन समेत लोगों ने रेल अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसमें पूसा स्टेशन के पास पूर्वी रेलवे गुमटी पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने की मांग हुई।
लोगों ने प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर शेड की लंबाई बढ़ाने, पीने के पानी, शौचालय की व्यवस्था, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और शहीद, पवन, अवध आसाम, जननायक, बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
रेल अधिकारियों ने सभी मांगों पर विचार कर कार्रवाई का भरोसा दिया। वरीय मंडल लेखा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा, पीआईए जितेंद्र कुमार दुबे, कर्पूरीग्राम स्टेशन अधीक्षक किशलय कुमार, सुरेंद्र नाथ चौधरी, रेल पुलिस के एसके पांडेय, एएसआई रविंदर कुमार रवि और पूसा स्टेशन के प्रधान लिपिक पंकज कुमार मौजूद थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
