Weather UpdateSamastipur

Samastipur:उत्तर बिहार में 12-24 घंटे में हो सकती है वर्षा,6 जून तक छाए रहेंगे बादल,मौसम रहेगा शुष्क।

समस्तीपुर।
उमस भरी धूप से बचाव को किसी चेहरा तो किस ने ढंका सिर।माैसम : 36-38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है अधिकतम तापमान, उमस भरी गर्मी का होगा एहसास
उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 12-24 घंटे में कहीं-कहीं प्री मानसून की हल्की बारिश हो सकती है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को आगामी 1-6 जून का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए इसकी सूचना दी गई है। पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। वहीं बुधवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस दौरान अधिकतम तापमान के 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बताया गया कि इस दौरान 15-20 किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है। इसी बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग एक डिग्री उपर रहकर 36 डिग्री रहा। जिससे दोपहर के समय उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहकर 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तर बिहार के जिलों में कहीं-कहीं आगामी 12-24 घंटे में बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 15-20 किमी प्रतिघंटा रह सकती है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!