Patna

गरीब रथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन लेट चल रही,रेल सेवा बेपटरी

पटना /खगड़िया| खगड़िया रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। त्योहारों के मौसम में ट्रेनों की लेटलतीफी से स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 19601 न्यू जलपाईगुड़ी वीकली एक्सप्रेस 3 घंटे 32 मिनट की देरी से चल रही थी। वहीं, ट्रेन संख्या 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस निर्धारित समय से 3 घंटे 25 मिनट की देरी से खगड़िया स्टेशन से आगे के लिए रवाना हुई। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 05742 गोमती नगर पूजा स्पेशल 1 घंटे 24 मिनट और ट्रेन संख्या 63308 समस्तीपुर-कटिहार मेमू 1 घंटे 8 मिनट लेट रही। मेमू ट्रेन की देरी से रोजाना दफ्तर, कॉलेज और बाजार आने-जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी हुई। यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों की सही लोकेशन नहीं मिलने से असमंजस की स्थिति बनी रही।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *