Patna

बिहार:मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या: बचाने पहुंचे प्रखंड प्रमुख पति को भी मारी गोली

पटना. राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्यापुर गांव की मस्जिद गली में बाइक सवार अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू और प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी के पति पिंटू कुमार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी. इस घटना में गंभीर रूप से घायल पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू की मौत हो गई है, जबकि पिंटू कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे चार अपराधी

मिली जानकारी के अनुसार, ब्यापुर गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू और प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार एक साथ थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी प्रखंड प्रमुख पति के घर के समीप पहुंचे. अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

पैक्स अध्यक्ष को बचाने पहुंचे पिंटू कुमार को भी मारी गोली

गोलीबारी के दौरान पैक्स अध्यक्ष को बचाने के लिए प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार आगे आए. इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी. गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए दानापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू की मौत हो गई.

 

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. साथ ही गोलीबारी के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है.

 

ब्यापुर गांव में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद ब्यापुर गांव सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *