Dalsinghsarai

रामपुर जलालपुर अभ्यासशाला में लर्निंग फेस्टिवल मेला का आयोजन

दलसिंहसराय, प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक अभ्यासशाला रामपुर जलालपुर में लर्निंग फेस्टिवल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.मेले में विभिन्न स्टूडियो बनाए गए थे.साइंस स्टूडियो में बच्चों ने पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले नुकसान, वर्षा जल संचयन, सोलर सिस्टम, संचार के साधन और विज्ञान के अजब-गजब कारनामों से जुड़े मॉडल प्रस्तुत कर लोगों को आकर्षित किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जीन एंड मीडिया स्टूडियो में छोटे-छोटे बच्चे पत्रकार की भूमिका में नजर आए और भविष्य की पत्रकारिता की झलक पेश की.वहीं बोर्ड गेम स्टूडियो में बच्चों द्वारा तैयार किए गए एक से बढ़कर एक माइंड गेम लोगों को काफी पसंद आए.

नाटक स्टूडियो में बच्चों ने अभिनय के माध्यम से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, नशापान से नुकसान और मोबाइल के दुष्परिणाम जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया.

 

 

पेंटिंग स्टूडियो में मिथिला पेंटिंग, मंडोला पेंटिंग सहित अन्य आकर्षक पेंटिंग्स बनाकर बच्चों ने अपनी कला का परिचय दिया.बच्चों की इस प्रतिभा को देखकर उनके अभिभावक काफी खुश नजर आए.इस अवसर पर प्रधान शिक्षक अमरेश कुमार, तृप्ति कुमारी, शशिचंद्र भूषण, सारिका कुमारी, लालसा कुमारी, इशरत परवीन, ज्योति सिंह, शुभम कुमार, शालिनी भारती, रमेश कुमार, मनीषा कुमारी सहित सैकड़ों शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *