Dalsinghsarai

नमो भारत रैपिड ट्रेन का दलसिंहसराय में ठहराव को लेकर मंत्री को सौंपा ज्ञापन

दलसिंहसराय, दैनिक रेल यात्री संघ, दलसिंहसराय ने 94803 / 94804 नमो भारत रैपिड ट्रेन के दलसिंहसराय स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर क्षेत्र भ्रमण पर आये उजियारपुर सांसद सह गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को ज्ञापन सौंपा.संघ के अध्यक्ष रामकुमार लाल,सचिव मो.शादाब हसन और कोषाध्यक्ष गणेश प्रसाद चौरसिया सहित अन्य ने ज्ञापन में कहा है कि दलसिंहसराय एक बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है,जहां से नमो भारत रैपिड ट्रेन गुजरती है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दलसिंहसराय से छात्र, व्यवसायी, रोगी सहित हजारों लोगों को पटना आने-जाने के लिए यह ट्रेन बहुत ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है.ज्ञापन में कहा गया है कि आप विगत 12 वर्षों से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और भलीभांति जानते हैं कि दलसिंहसराय क्षेत्र की जनता के लिए यह ट्रेन कितनी महत्वपूर्ण है.इसलिए जन आकांक्षाओं की जरूरत को देखते हुए दलसिंहसराय में इस ट्रेन का ठहराव जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने की कृपा करें.दैनिक रेल यात्री संघ ने कहा कि ठहराव होने से क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिलेगी.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *