कलश स्थापना के साथ ही दलसिंहसराय का माहौल हुआ भक्तिमय
दलसिंहसराय,शहर के दर्जनों पूजा पंडालों व मंदिरों में शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व कलश स्थापना के साथ नवरात्र की शुरुआत हो गई है.कलश स्थापना के साथ ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने का सिलसिला शुरू हो गया है. दस दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्रा को लेकर शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है.इसे लेकर माँ वैष्णवी मनोकामना मन्दिर,गंज रोड स्थित काली मंदिर, मेन बाजार, काली स्थान स्थित जन कल्याणी दुर्गा मंदिर,गोला पट्टी, एनएच 28 सरदारगंज चौक, नवादा स्थित बच्चा टाउन क्लब,काली चौक,33 नंबर रेलवे गुमटी,32 नंबर रेलवे गुमटी,रमना,मेन बाजार में भी पंडाल निर्माण और पूजा शुरू हो गई है.
विभिन्न देवी मंदिरों में पूजा-पाठ व दुर्गा सप्तशती पाठ चल रहा है.हिन्दुओं के इस पवित्र पर्व को लेकर लोग भी आध्यात्मिक हो गए हैं और अपने-अपने घरों में भी कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा आराधना कर रहे हैं.
नवरात्रि के प्रथम दिन आदि शक्ति दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई.शहर के भगवान पुर चकसेखु स्थित दूर्गा पूजा पंडाल में विधि विधान से माता की पूजा की गई.वही सीमा क्षेत्र से सटे बछवाड़ा झमटिया में गंगा स्नान को लेकर हजारो की संख्या में श्रद्धालु एनएच 28 होते गए.जिस कारण सुबह से ही शहर में जाम की स्थिति बनी रही.शहर के 32 नंबर रेलवे गुमटी से गोलापट्टी,एनएच 28 तक जाम लग गई.वही एनएच 28 पर भी भारी जाम से दिन भर राहगीर परेशान दिखे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
