समस्तीपुर में भोला टाकीज ओवरब्रिज का निर्माण ठप:25 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी
समस्तीपुर शहर में भोला टाकीज रेल गुमटी पर बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण काम रुक गया है। इससे स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि शहर की यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण यह परियोजना लंबी अवधि तक अधर में न लटक जाए।
निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर अब आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। समस्तीपुर रेल विस्तार एवं विकास मंच ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द काम शुरू नहीं कराया गया तो 25 अक्टूबर से आंदोलन किया जाएगा।रविवार को मंच की टीम ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सदस्यों ने बंद पड़े काम की स्थिति का जायजा लिया और आसपास के लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने जल्द काम शुरू कराने की जरूरत बताई।
निरीक्षण के बाद मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी और सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह ओवरब्रिज शहर के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित विभाग से तुरंत काम शुरू कराने की मांग की।
कहा कि मंच के नेताओं ने कहा कि निर्माण कार्य केवल शुरू कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने की भी गारंटी मिलनी चाहिए।निर्माण कार्य में देरी का खामियाजा आम नागरिकों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को मामले में गंभीरता दिखाते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
25 अक्टूबर को निर्माण स्थल पर पदयात्रा
मंच ने निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। आंदोलन के पहले चरण में 25 अक्टूबर को निर्माण स्थल पर पदयात्रा की जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी और समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने की योजना है।मंच की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराने, परियोजना को तय समय-सीमा में पूरा करने और इससे जुड़ी अन्य मांगों को लेकर दोनों अधिकारियों को स्मार-पत्र भी सौंपा जाएगा।
शत्रुघ्न राय पंजी और सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होना शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में जरूरी है। इसके चालू होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।इसलिए निर्माण कार्य बंद रहने के कारणों को स्पष्ट करते हुए जल्द से जल्द काम शुरू कराया जाना चाहिए।
मंच ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान शंकर प्रसाद साह, शाहिद हुसैन, राम विनोद पासवान, विश्वनाथ सिंह हजारी, दीनबंधु प्रसाद, असगर अंसारी, सुशील कुमार सहित मंच के अन्य सदस्य मौजूद थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
