Samastipur

समस्तीपुर की मनीषा ने अपने पिता के लिए सीने पर नौ कलश रखकर कठिन तपस्या शुरू की

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड में पिता की गंभीर बीमारी ने बेटी को इस कदर चिंतित कर दिया कि उसने मां दुर्गा से उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मनोकामना पूरी होने पर उसने कठिन साधना करने का संकल्प लिया। समय बीतने के साथ पिता की सेहत में सुधार हुआ तो बेटी अपने संकल्प को पूरा करने के लिए नवरात्र के पहले दिन साधना में लीन हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रविवार को वारिसनगर प्रखंड की पूर्णाही पंचायत के चारों गांव स्थित पंचगामा दुर्गा मंदिर परिसर में युवती मनीषा कुमारी ने अपने सीने पर नौ कलश रखकर कठिन तपस्या शुरू की। पिता के प्रति बेटी के प्रेम, समर्पण और मां दुर्गा के प्रति उसकी आस्था से जुड़ा यह दृश्य मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

 

 

चारों गांव निवासी प्रमोद सिंह की पुत्री मनीषा ने पिछले वर्ष अपने पिता की गंभीर बीमारी के दौरान मां दुर्गा से उनके स्वास्थ्य में सुधार की कामना की थी। परिजनों के अनुसार, पिता की तबीयत को लेकर वह काफी परेशान रहती थी। उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से परिवार भी चिंतित था। ऐसे कठिन समय में मनीषा ने मां दुर्गा की आराधना की और पिता की सेहत में सुधार होने पर कठिन तपस्या कर अपना संकल्प पूरा करने का निर्णय लिया।पिता की स्थिति में काफी सुधार होने के बाद मनीषा ने अपना संकल्प पूरा करने के लिए शारदीय नवरात्र का अवसर चुना। रविवार को नवरात्र की शुरुआत के साथ ही वह पंचगामा दुर्गा मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में अपने सीने पर नौ कलश रखकर उसने साधना शुरू की। इस दौरान वह मां दुर्गा की आराधना में लीन रही। उसकी मां समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे और साधना के दौरान सहयोग करते रहे।

 

पिता की बीमारी के दौरान लिया था संकल्प

मंदिर के पुजारी ललित बाबा और समाजसेवी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि मनीषा के पिता प्रमोद सिंह गंभीर रूप से बीमार थे। पिता की स्थिति को लेकर चिंतित मनीषा ने मां दुर्गा से उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी। उसने मनोकामना पूरी होने पर कठिन तपस्या करने का संकल्प लिया था। पिता की सेहत में सुधार होने के बाद अब वह नवरात्र में साधना के माध्यम से अपना संकल्प पूरा कर रही है।

 

पुजारी और समाजसेवी ने बताया कि नवरात्र शुरू होने के साथ ही मनीषा ने मंदिर परिसर में यह अनुष्ठान आरंभ किया। उसकी मां और अन्य परिजन भी इस दौरान मौजूद रहे। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के बीच मनीषा की साधना को लेकर उत्सुकता बनी रही।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *