Dalsinghsarai

गढ़सिसई में दुर्गापूजा समिति बनी:पूजा की तैयारी और व्यवस्था पर हुई चर्चा

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सिसई स्थित पंचवटी मंदिर परिसर में बुधवार को दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें पंचवटी दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सर्वसम्मति से गीता चौधरी को समिति का अध्यक्ष, मुकेश कुमार सिंह को सचिव और दीन बंधु कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अरविन्द कुमार सिंह, चमन कुमार, आदर्श कुमार, लोकेश्वर कुमार और गोपाल जी ठाकुर को समिति का सदस्य बनाया गया।

 

गठन के बाद आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधा, मंदिर परिसर की व्यवस्था और धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन पर बात की गई।

 

सदस्यों ने पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर विचार साझा किए। बैठक में तय हुआ कि पूजा से जुड़े काम आपसी तालमेल और सहयोग से पूरे किए जाएंगे। समिति के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से भी पूजा आयोजन में सहयोग की अपील की। ग्रामीणों ने समिति को शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।इस बैठक में संजीत कुमार सिंह, अविनाश भारद्वाज, कुन्दन कुमार, हर्ष कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *