नलजल पानी नहीं मिलने से गुस्साए लोग सड़क जाम किया:मोटर जलने से ठप है सप्लाई
Samastipur,खानपुर प्रखंड के श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 6 में नलजल योजना का पानी नहीं मिलने से नाराज लोगों ने बुधवार को सड़क जाम कर दी। यह प्रदर्शन हंसोपुर चौक के पास जिला मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। शिकायत के बावजूद समाधान नहीं निकला। सड़क जाम होने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन ठप हो गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने बताया कि मोटर जलने से पानी की सप्लाई बंद हुई थी। पीएचईडी विभाग को जानकारी दे दी गई है और जल्द ही मरम्मत कराकर सप्लाई शुरू की जाएगी। डायल 112 की टीम के फिरोज खान ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
