Dalsinghsarai

दलसिंहसराय गंज रोड में डिक्की तोड़कर दो लाख की चोरी व छिनतई मामले में दो गिरफ्तार

दलसिंहसराय,शहर में हुई चोरी और छिनतई की घटनाओं के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नयाटोला, वार्ड संख्या-01 निवासी महेश यादव के पुत्र उदय कुमार, तथा स्व राजकुमार यादव के पुत्र राहुल कुमार (45) के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस के अनुसार, गंज रोड स्थित दंत चिकित्सक के क्लिनिक के पास बाइक की डिक्की तोड़कर करीब दो लाख रुपये की चोरी की घटना में आरोपितों की संलिप्तता सामने आई थी.वहीं,आईबी रोड में एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये की छिनतई के मामले में भी पुलिस जांच कर रही थी.पूछताछ के आधार पर चोरी व छिनतई की अन्य घटनाओं से जुड़े कनेक्शन की भी जांच की जा रही है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *