Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:छह दिवसीय लर्निंग फेस्टिवल का समारोह पूर्वक हुआ समापन

दलसिंहसराय,शहर में स्थित कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय में क्षमतालय फाउंडेशन एवं बिहार शिक्षा परियोजना परिषद समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लर्निंग फेस्टिवल का समापन मंगलवार को समारोह पूर्वक किया गया. इसके अंतर्गत 6 प्रकार के स्टूडियो में विद्यालय के वर्ग 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने सीखने की प्रक्रिया में भाग लिया जिसमें क्षमतालय फाउंडेशन की ओर से प्रोग्राम लीडर अखिल राज साइंस स्टूडियो में संदीप कुमार साहित्य स्टूडियो में अंजली कुमारी, नाटक स्टूडियो में अनुष्का झा, बोर्ड गेम स्टूडियो में नेहा कुमारी, किचन गार्डन स्टूडियो में कुमारी पूजा, पेंटिंग स्टूडियो में शिक्षिका पूजा माही ने बच्चों के साथ गतिविधियों में भाग लिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

राजकीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक रामानुराग झा ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चे जल्दी सीखते हैं ,अतएव सभी शिक्षक शिक्षिकाएं टी एल एम आधारित गतिविधि शिक्षण पर बल दें जिससे बच्चों में सर्वांगीण विकास हो. शिक्षक मोहम्मद हेलाल,राहुल कुमार,अंजनी कुमार,सुजाता कुमारी,रजिया कहकेशां, मागधी कुमारी, शिक्षा सेविका अर्चना कुमारी 1,अर्चना कुमारी 2,रेखा देवी सहित अभिभावक माता-पिता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *