Darbhanga

दरभंगा में जितिया पर्व पर हादसा, तालाब में डूबी 12 वर्षीय बच्ची की मौत

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के सहसराम पंचायत के महवा गांव में शुक्रवार की सुबह जितिया पर्व पर तालाब में नहाने गयी 12 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. मृतका की पहचान संतोष राम की पुत्री शिवानी कुमारी (12) के रूप में हुई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजनों के अनुसार, शिवानी सुबह करीब 10 बजे पड़ोस की महिलाओं के साथ जितिया पर्व को लेकर गांव के तालाब में नहाने गयी थी. नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी. आसपास मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया और ग्रामीणों की मदद से उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी.

 

परिजन आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल बिरौल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

सातवीं कक्षा में पढ़ती थी शिवानी

बताया जा रहा है कि शिवानी तीन बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी. वह गांव के ही स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ती थी. उसके पिता संतोष राम रोजी-रोटी के लिए सूरत में रहते हैं. घटना की सूचना मिलते ही वे गांव के लिए रवाना हो गये हैं.घटना के बाद मां रजनी देवी और दादी नुजी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

 

यूडी केस दर्ज, डीएमसीएच भेजा गया शव

सूचना पर बिरौल पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. मुखिया राधा मोहन चौधरी ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए अंचल प्रशासन से आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *