मोहिउद्दीननगर में गड्डे में युवक का शव मिला:गुरुवार दोपहर से था लापता
Samastipur,मोहिउद्दीननगर के आनंदगोलवा गांव में गुरुवार रात हड़कंप मच गया। दोपहर से लापता 28 साल के युवक राकेश महतो का शव घर के पास एक गड्ढे से मिला। राकेश गांव के रामजी महतो के बेटे थे।
राकेश गुरुवार दोपहर से लापता थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की। रात में घर के बगल वाले गड्ढे में उनका शरीर दिखा। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया।
घटना की खबर मिलते ही विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी। कागजी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। विधायक प्रतिनिधि ने परिवार को हिम्मत बंधाई और आर्थिक मदद भी दी।युवक की मौत से गांव में गम का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
