Samastipur

कोढ़ा गैंग का सरगना गिरफ्तार:रोसड़ा में बैंक से लौट रही इंदू के गले से चेन-लॉकेट छीना था

Samastipur.रोसड़ा में एक महिला से करीब 7.50 लाख रुपये के सोने की चेन और लॉकेट झपटने के मामले में पुलिस ने कोढ़ा गैंग के सरगना संतोषी यादव (40) को गिरफ्तार किया है। संतोषी कटिहार जिले के जुराबगंज निवासी स्व. राम लखन यादव का बेटा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह घटना 19 जून को हुई थी। धीरेंद्र राय की पत्नी इंदू कुमारी रोसड़ा के सिनेमा चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक से लौट रही थीं। होली मिशन स्कूल के पास ई-रिक्शा से उतरकर वह गोपाल रेडीमेड सेंटर की ओर जा रही थीं। तभी बदमाशों ने उनके गले से जेवर झपट लिए और भाग गए।

 

पीड़िता ने रोसड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी मिली। मंगलवार देर शाम छापेमारी कर संतोषी यादव को पकड़ा गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों व लूटे गए जेवरात के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *