समस्तीपुर के अभिषेक ने NEET-PG में हासिल किया 67वां रैंक, बधाई
समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-19 निवासी अभिषेक ने NEET-PG परीक्षा में ऑल इंडिया 67वीं रैंक हासिल की है। अभिषेक ने यह सफलता ऐसे समय में हासिल की, जब पढ़ाई के दौरान उन्हें पिता की मौत का गहरा सदमा झेलना पड़ा था। जिस दिन उनके पिता का निधन हुआ, उसी दिन उन्हें मैट्रिक की परीक्षा देनी थी। घर में पिता का शव था, लेकिन मां ने हिम्मत जुटाकर बेटे को परीक्षा केंद्र भेजा।
अभिषेक ने उस कठिन परिस्थिति में परीक्षा दी और इसके बाद भी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने रांची के RIMS से MBBS की पढ़ाई पूरी की। मेडिकल की पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी और NEET-PG की तैयारी की। परीक्षा परिणाम में उन्हें पूरे देश में 67वां स्थान मिला।
पिता के निधन के दिन परीक्षा देने पहुंचे थे
अभिषेक के परिवार के मुताबिक, पिता के निधन के दिन घर का माहौल बेहद कठिन था। एक ओर पिता का अंतिम संस्कार और परिवार की जिम्मेदारियां थीं, तो दूसरी ओर बेटे की बोर्ड परीक्षा। मां ने बेटे को समझाया कि वह परीक्षा देने जाए और पढ़ाई न छोड़े। अभिषेक परीक्षा केंद्र पहुंचे और परीक्षा दी।परिवार का कहना है कि उस घटना के बाद भी अभिषेक ने पढ़ाई को जारी रखा। उनकी मेहनत का परिणाम मेडिकल शिक्षा में आगे बढ़ने और अब NEET-PG में बेहतर रैंक के रूप में सामने आया है।
मां के लिए संघर्ष का दिन बना गर्व का पल
अभिषेक की मां ने उस दौर को याद करते हुए कहा कि बेटे के सामने पिता का शव और उसी दिन परीक्षा होना उनके जीवन का बेहद कठिन समय था। उन्होंने बेटे का हौसला बढ़ाया और परीक्षा देने भेजा। आज बेटे की सफलता उनके लिए गर्व का क्षण है।पर्यावरण एवं समाजसेवी सुजीत भगत ने अभिषेक की उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्य पर कायम रहकर मेहनत करने से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने अभिषेक की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
अभिषेक की कहानी पढ़ाई के दौरान सामने आई कठिन परिस्थितियों के बीच लगातार प्रयास करने और लक्ष्य पर टिके रहने की कहानी है। परिवार के सहयोग और उनकी मेहनत के साथ उन्होंने मेडिकल शिक्षा में अपनी आगे की राह बनाई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
