सरायरंजन में दो फरार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस और SIT ने छापेमारी कर पकड़ा
समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के कहने पर एसआईटी और सरायरंजन पुलिस ने मिलकर मेयारी गांव में देर रात छापेमारी की। मिली जानकारी के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।इनमें सरायरंजन थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी निवासी मंजयलाल यादव और हलई थाना क्षेत्र का रणधीर राय शामिल हैं। सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मंजयलाल यादव की तलाश झखरा गांव में आयुष झा से मारपीट और गोली चलाने के मामले में थी।
उस पर सरायरंजन के साथ-साथ बेगूसराय के बछवारा, मुसरीघरारी और कई थानों में गैरकानूनी शराब का धंधा, लूट और रंगदारी के एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह हर्ष फायरिंग के एक और मामले में भी फरार था।
पूछताछ के बाद आरोपियों को भेजा जेल
दूसरा आरोपी रणधीर राय हलई थाने में पुलिसकर्मियों पर हमला करने और मारपीट के मामले में आरोपी था। वह भी लंबे समय से पुलिस से बच रहा था। पूछताछ के बाद दोनों को समस्तीपुर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
