दलसिंहसराय: मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
दलसिंहसराय,स्थानीय कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय दलसिंहसराय में 2025-26 के राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण दो छात्र-छात्राओं अमित कुमार एवं सोनाक्षी प्रिया को प्रमाण पत्र देकर व माला पहनाकर प्रधानाध्यापक रामानुराग झा के द्वारा सोमवार को सम्मानित किया गया.
उक्त परीक्षा में विद्यालय से प्रति वर्ष बच्चे उत्तीर्ण होते हैं एवं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सरकार के द्वारा वर्ग 9 से 12 तक प्रतिवर्ष पढ़ने हेतु 12000 रुपय खाता पर दिए जाते हैं.
परीक्षा की तैयारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक द्वारा विशेष रूप से करवायी जाती है.इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जो राजकीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त हैं. इस अवसर पर वरीय शिक्षक मोहम्मद हेलाल,राहुल कुमार,संतोष पाठक,अंजनी कुमार,सोनी कुमारी,स्मिता कुमारी,रजिया कहकेशां,पूजा, माही,मागधी कुमारी, शिक्षा सेवक अर्चना कुमारी 1, अर्चना2 एवं रेखा देवी उपस्थित थी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
