Samastipur

हसनपुर में 531 लीटर विदेशी शराब जब्त:पिकअप चालक फरार

Samastipur,हसनपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 531 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। यह शराब 58 कार्टन में रखी थी। कार्रवाई के दौरान पिकअप चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि अवैध शराब रोकने के लिए दूधपुरा बाजार के पास नियमित वाहन जांच अभियान चल रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की।जांच के दौरान वाहन में शराब होने का पता लगा। पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें 58 कार्टन विदेशी शराब मिली। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भाग गया।

 

पुलिस ने पिकअप वाहन (नंबर WB13 5582) जब्त कर लिया है। पुलिस अब वाहन मालिक, शराब के स्रोत और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच कर रही है। फरार चालक की तलाश जारी है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *