Dalsinghsarai

दलसिंहसराय बरनवाल संघ का हुआ गठन,मनीष कुमार बने अध्यक्ष,दिया बधाई 

दलसिंहसराय,शहर के मेन बाजार स्थित काशो लाल सूरत देवी बरनवाल सेवा सदन,दलसिंहसराय के प्रांगण में आम सभा की एक बैठक आहूत की गई,जिसमें संघ का विस्तार करते हुए नए बरनवाल संघ का गठन किया गया.सभा की अध्यक्षता विनय भूषण प्रसाद ने की.बरनवाल संघ के संरक्षक प्रो.अनिल कुमार गुप्ता ने सभी से संघ को मजबूत बनाने पर जोर दिया एंव सर्वसम्मति से चुनाव करने कि बात कही.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आम सभा के माध्यम से मनीष कुमार बरनवाल को अध्यक्ष,राजीव कुमार (किराना दुकान) को उपाध्यक्ष,रामाकांत प्रसाद को सचिव एवं रामचंद्र लाल को सह-सचिव के रूप में सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया.चुनाव में बरनवाल समाज के सैकड़ों व्यक्तियों ने काफी उत्साह के साथ नए अध्यक्ष व सभी चयनित सदस्यों को माला पहना कर स्वागत किया.

 

 

नए संघ के चुनाव में हरिओम प्रसाद,अनिल कुमार लाल,श्याम कुमार लाल,राम कुमार लाल,शंकर प्रसाद,शंकर लाल,मनमोहन प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *