पूसा के युवक की मोतिहारी में शव मिला:सिर में गोली लगने से हत्या की आशंका
Samastipur.पूसा के दिगंबरा गांव निवासी सन्नी कुमार (28) का शव शनिवार दोपहर मोतिहारी के चकिया में मिला। सन्नी स्व. विजय महतो के बेटे थे। गांव में हड़कंप मच गया। चकिया पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। रविवार को शव गांव पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया।
पोस्टमार्टम में सन्नी के सिर में गोली लगने की बात सामने आई, हत्या की आशंका है। सन्नी भाड़े पर गाड़ी चलाता था। शुक्रवार को किसी ने ऑनलाइन उसकी गाड़ी मोतिहारी के लिए बुक की थी। वह सवारी के साथ रवाना हुआ था। देर रात पुलिस ने परिजनों को शव मिलने की सूचना दी।
सन्नी की गाड़ी शव मिलने की जगह से 10 किलोमीटर आगे सड़क किनारे मिली। घटना से पहले सन्नी ने भाई को फोन कर अगले दिन लौटने को कहा था। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी, 10 माह का बेटा है। सन्नी की कमाई पर ही परिवार निर्भर था।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
