Samastipur

विद्यापतिनगर में पुल से महिला ने बच्चे संग लगाई छलांग:लोगों ने बचाया

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर के वाजिदपुर रानी पुल पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। महिला के साथ उसका करीब पांच साल का बच्चा भी था।मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को तुरंत सुरक्षित पकड़ लिया। महिला के नदी में कूदने के 5 से 10 मिनट बाद एक युवक ने भी छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

महिला को तुरंत एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां उसकी हालत सुरक्षित बताई गई। उसका घर बर्मोतर बमौरा बताया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को अपने साथ घर ले गए।

 

महिला और उसके परिवार ने घटना के बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया। स्थानीय लोगों के बीच पारिवारिक कलह को लेकर चर्चा है, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय निवासी दीपक कुमार और पंकज कुमार ने बताया कि लोगों ने बच्चे को बचाया और युवक ने महिला को भी बाहर निकाल लिया।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *