Samastipur

देसी कट्टा-कारतूस के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार:वाहन चेकिंग में पकड़ा

Samastipur.खानपुर थाना क्षेत्र के करुआ पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने रविवार को वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। दोनों के खिलाफ खानपुर थाना में कांड संख्या 222/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस अधिकारी अजय कुमार दुबे टीम के साथ गश्त पर थे। करुआ पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग में काले रंग की राइडर मोटरसाइकिल पर सवार युवकों को रोका गया। तलाशी में देसी कट्टा और कारतूस बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली गई।

 

गिरफ्तार युवकों की पहचान जितवारपुर निवासी छोटू कुमार (26) और रोशन कुमार उर्फ मुन्ना (20) के तौर पर हुई। रोशन का आपराधिक रिकॉर्ड है, उसके खिलाफ मुफस्सिल थाना में भी मामला दर्ज है।गिरफ्तारी अभियान में दुबे के साथ सिपाही विवेकानंद कुमार, कंचन कुमारी, भारती कुमारी और सुकेश कुमार शामिल थे।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।