प्राथमिक वि. कन्या सरायरंजन में शिक्षिका को दी भावभीनी विदाई
Samastipur,सरायरंजन,प्राथमिक विद्यालय कन्या सरायरंजन में लंबे समय तक बच्चों को शिक्षा देने वाली सरप्लस वरीय शिक्षिका आभा रानी को विद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से आभा रानी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने उनके 22 वर्ष 10 महीने के सेवाकाल को याद किया। समारोह में प्रधान शिक्षक शंभू ईश्वर, जनकनन्दनी कुमारी, अरविन्द राय, अमित कुमार चंदन, राजेश कुमार, अनुप्रिया, सुधा कुमारी और अर्जुन रजक आदि थे।”