Dalsinghsarai

विद्यापतिनगर में पुलिस को देख शराब लदी कार गड्ढे में पलटी, 321 लीटर शराब बरामद

दलसिंहसराय : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के दमदम्मा गांव के समीप शुक्रवार देर रात पुलिस की गश्ती टीम को देखकर विदेशी शराब लदी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने कार को जब्त कर उसमें लदी करीब 321 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. बरामद शराब की कीमत का आकलन किया जा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस को देख तेज भगाने लगा चालक

प्रभारी एसएचओ के अनुसार, पुलिस को बंगाल नंबर की एक कार से विदेशी शराब की खेप ले जाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम संदिग्ध वाहन की तलाश कर रही थी.

 

इसी दौरान दमदम्मा गांव के समीप मुख्य सड़क पर बंगाल नंबर की एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में जाती दिखी. पुलिस टीम ने कार का पीछा किया. पुलिस वाहन को पीछे आता देख चालक ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी.

 

इसी क्रम में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी. पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

 

बोलेण्डर प्राइड समेत तीन ब्रांड की शराब बरामद

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो अलग-अलग कार्टून में विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब मिली. पुलिस के अनुसार, कार से बोलेण्डर प्राइड, मैजिक मूवमेंट और रॉयल स्टैग ब्रांड की 750 एमएल पैक वाली शराब बरामद हुई है.कुल बरामद शराब करीब 321 लीटर बतायी गयी है. पुलिस ने शराब लदी कार को जब्त कर लिया है. चालक की पहचान के साथ शराब की खेप के स्रोत और उसके गंतव्य का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *