एनएच-28 किनारे होटल के पास लावारिस स्कॉर्पियो मिली,पुलिस जांच में जुटी
Samastipur,मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में एनएच-28 किनारे एक होटल के सामने शनिवार को सफेद रंग की स्कॉर्पियो लावारिस हालत में मिली। इसका नंबर BR06PB9957 है। गाड़ी लंबे समय से खड़ी थी और पूरी तरह लॉक थी।
स्थानीय लोगों और होटल संचालक को संदेह हुआ क्योंकि उन्हें गाड़ी के मालिक या यहां खड़े होने की वजह नहीं पता थी। उन्होंने मुसरीघरारी पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो की जांच की। गाड़ी लॉक होने के कारण पुलिस अंदर की जांच नहीं कर पाई। आसपास के लोगों से भी जानकारी ली गई, लेकिन कोई मालिक या चालक के बारे में नहीं बता सका।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन के मालिक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि स्कॉर्पियो कब से खड़ी है और कौन लाया था।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
