Dalsinghsarai

“विद्यापतिनगर में फैक्ट्री में मजदूर की बिगड़ी तबीयत, रास्ते में हुई मौत

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर,थाना क्षेत्र के मलकल्लीपुर में संचालित बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय चांदपुरा थाना क्षेत्र निवासी राधे ठाकुर के पुत्र चुनचुन ठाकुर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बिस्कुट फैक्ट्री में काम करता था और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। शुक्रवार सुबह तबीयत अधिक खराब होने पर ग्रामीण उसे गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. दीपशिखा कुमारी ने बताया कि अधेड़ को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीण मोहम्मद नसीम ने बताया कि चुनचुन ठाकुर पिछले कुछ दिनों से बीमार था। शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद विद्यापतिनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मौत के कारणों को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया बीमारी के कारण मौत की बात सामने आ रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *