Dalsinghsarai

अनंत चतुर्दशी पर विद्यापतिधाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब,समृद्धि की काम

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर,अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार को प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में लोगों ने श्रद्धा पूर्वक सामूहिक रूप से भगवान अनंत की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापतिधाम उगना-महादेव मंदिर आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सुबह होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा विद्यापति का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। इसके बाद भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान अनंत की पूजा के दौरान अनंत सूत्र में 14 गांठ लगाकर उसे भगवान को अर्पित किया।

 

पूजा संपन्न होने के बाद पुरुषों ने दाहिने और महिलाओं ने बाएं हाथ में अनंत सूत्र धारण किया। मान्यता है कि भगवान अनंत की आराधना और अनंत सूत्र धारण करने से परिवार पर भगवान की कृपा बनी रहती है। मंदिर परिसर में घंटियों की गूंज और धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा विद्यापति के दर्शन करते रहे। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की प्रार्थना की।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।