Dalsinghsarai

दलसिंहसराय NH-28 के कई होटलों में पुलिस ने किया सघन सर्च,मचा हड़कंप

दलसिंहसराय,महिलाओं की सुरक्षा,अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर दलसिंहसराय अनुमंडल प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है.शुक्रवार को एसडीओ किशन कुमार और डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनएच-28 किनारे स्थित कई होटलों और अन्य स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया.अचानक हुई जांच से होटल संचालकों और आसपास के लोगों में हलचल मची रही.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अधिकारियों ने विभिन्न होटलों में पहुंचकर वहां ठहरने वाले लोगों की जानकारी,होटल का रजिस्टर और पहचान से संबंधित दस्तावेजों की जांच की.अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर है.

 

 

 

 

एनएच-28 और शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस की गश्ती और निगरानी बढ़ाई जा रही है.होटल, लॉज और सार्वजनिक स्थानों पर भी समय-समय पर जांच अभियान चलाया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके.होटल संचालकों को निर्देश दिया गया कि होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान संबंधी जानकारी और आवश्यक रिकॉर्ड सही तरीके से दर्ज करें.किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया.

 

 

 

पुलिस पिकेट खोले जाने की तैयारी।

दलसिंहसराय और उजियारपुर थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल के साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में भी पहल की जा रही है.दलसिंहसराय के सरदारगंज और उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर में जल्द पुलिस पिकेट खोले जाने की तैयारी है.दोनों स्थानों पर पुलिस पिकेट शुरू होने से आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी.सरदारगंज चौक एनएच-28 का प्रमुख इलाका है.

 

 

 

यहां दिनभर भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है.कई बार वाहनों के दबाव के कारण जाम की स्थिति बन जाती है.पुलिस पिकेट खुलने के बाद यातायात को नियंत्रित करने और जाम की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने में पुलिस को सुविधा होगी.वहीं,चांदचौर में भी पुलिस पिकेट स्थापित होने से आसपास के गांवों और मुख्य सड़क पर पुलिस की निगरानी बढ़ेगी. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्ती करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *