बेगूसराय में 5 साल की बेटी संग जहर खाकर आत्महत्या
बेगूसराय में बीते रात मां-बेटी ने जहर खा लिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना बखरी थाना क्षेत्र स्थित सुग्गा गांव की है। मृतका की पहचान सुग्गा गांव के रहने वाले रंजन कुमार राय की पत्नी अनामिका कुमारी (25) एवं पुत्री पीहू कुमारी (5) के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले बखरी पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद लाश को लेकर अपने गांव मुंगेर चले गए हैं। मृतका के पिता ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि रंजन की शादी 2019 में झौआ बहियार गांव मुंगेर की रहने वाले अनामिका कुमारी के साथ हुई थी।रंजन एवं उसके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। जबकि अनामिका अपने ससुराल सुग्गा में एकलौती बेटी पीहू के साथ रहती थी। बताया जा रहा है बीते तीन-चार महीना से पति-पत्नी में विवाद के कारण रंजीत अपनी पत्नी के भरण पोषण के लिए खर्च नहीं भेजता था।
वहीं, पत्नी घर से निकलने पर भी रोक लगा रखी थी। कल शाम में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फोन पर विवाद हुआ। जिसके बाद अनामिका ने अपनी बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। घर से कराहने की आवाज सुनकर गांव और आसपास के लोग पहुंचे।
लेकिन तब तक पीहू की मौत हो चुकी थी। जबकि बेहोश अनामिका को उठाकर बखरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान रात में उसकी भी मौत हो गई। इधर गांव वालों ने उसके पति और मायके वालों को सूचना दी तो मायके से लोग पहुंचे।गांव वालों का कहना है कि पारिवारिक विवाद की जानकारी नहीं है, लेकिन महिला कुछ टेंशन में दिख रही थी। फिलहाल घटना के संबंध में गांव के लोग कोई विशेष जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। फिलहाल सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने बेगूसराय सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर दोनों लाश मायके वालों को सौंप दिया है।
मृतका के पिता रामानंद प्रसाद सिंह ने बताया की 13 दिसंबर 2019 को अनामिका की शादी रंजन के साथ किए थे। एक बच्ची हुई, लेकिन दामाद मेरी बेटी को कभी जिंदगी में वो देखना नहीं चाहता था। कभी हमसे बात कर लेती थी तो गाली-गलौज करता था। हमारे घर चली जाती थी तो गाली-गलौज करता था।आज पता चला कि मेरी बेटी और नतीनी को 6 महीना से पारिवारिक खर्च के लिए पैसा नहीं दे रहा था। वो कैसे खाकर कर रहती थी, यह भगवान जानते हैं। रंजन का पहले से अपनी भाभी से के साथ अवैध संबंध था। उसमें मेरी बेटी या हम कुछ बोलते थे तो बिगड़ जाता था।
इस गांव का एक और रिश्तेदारी मेरे गांव में है, उसी के माध्यम से रात में घटना की जानकारी मिली। उसके बाद हमलोग यहां पहुंचे। मेरी बेटी ने पूरी बात कागज में लिखित रूप से रखा था। वह सुसाइड नोट पुलिस ने घर से बरामद किया है। लेकिन इसके संबंध में हमको विशेष जानकारी नहीं है।इस संबंध में बखरी थानाध्यक्ष के अनुसार मौके पर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें अनामिका ने पति के साथ पारिवारिक विवाद होने और तीन-चार महीने से खर्च नहीं देने की बात लिखते हुए आत्महत्या करने की बात कही है। सभी पहलुओं पर मामले की जांच-पड़ताल और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
