Patna

पटना-आरा-बक्सर के बीच नई फोरलेन सड़क, 3 जिलों के बीच सफर होगा आसान

पटना.बिहार के तीन जिलों के बीच कनेक्टिविटी पहले से मजबूत होने वाली है. लोगों को पटना, आरा और बक्सर के बीच सफर के लिए नया रास्ता मिल सकेगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद फोरलेन रोड बनाने को लेकर जानकारी दी. सीएम सम्राट के इस ऐलान से तीनों जिलों की सूरत बदल सकती है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यहां बनाया जाएगा फोरलेन रोड

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम के दौरान फोरलेन सड़क के बारे में जानकारी दी. सीएम सम्राट चौधरी के मुताबिक, बक्सर-कोईलवर तटबंध को फोरलेन बनाया जाएगा. इसके बनने से पटना, आरा और बक्सर तीनों जिलों के बीच सफर पहले से आसान हो सकेगा. बताया जा रहा है कि दियारा इलाके में रह रहे ग्रामीण काफी लंबे समय से सड़क बनने का इंतजार कर रहे थे.

 

गांवों तक पहुंच होगी आसान

बक्सर-कोईलवर तटबंध को फोरलेन बनने के बाद बक्सर से दियारा इलाके के गांवों तक पहुंच आसान हो सकेगी. इसके साथ ही पटना और आरा के बीच कनेक्टिविटी पहले से ज्यादा मजबूत हो सकेगी. इतना ही नहीं, तीनों जिलों के बीच सफर का समय भी पहले से कम हो सकेगा.

 

लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर

फोरलेन सड़क के बनने से लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पर पैदा होने की संभावना जताई जा रही है. इससे मजदूरों, कामगारों, तकनीकी कर्मियों और गाड़ी चालकों तक को रोजगार मिल सकता है. इतना ही नहीं, फोरलेन के किनारे ढाबा और छोटे-बड़े होटल, गाड़ी बनाने की दुकानें समेत कई ऑप्शन लोगों के पास होंगे.

 

फोरलेन से होंगे ये भी फायदे

फोरलेन सड़क के बनने से सबसे ज्यादा फायदा दियारा इलाके में रह रहे लोगों को हो सकेगा. सड़क के बनने से किसान अपनी उपज को बाजार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे. साथ ही माल ढुलाई की लागत में कमी भी आने की उम्मीद है. इससे छोटे-बड़े व्यापारियों को भी राहत मिल सकेगी. शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी पहले की तुलना में मजबूत हो सकेगी.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *