Patna

वंदेभारत में गर्म पानी से 1 साल का बच्चा झुलसा:डिस्पोजेबल ग्लास में अटेंडेंट ने दिया पानी, प्लास्टिक फटते ही..

गयाजी,वंदे भारत ट्रेन में गर्म पानी देते वक्त एक साल का बच्चा झुलस गया। पैर पर गर्म पानी गिर गया। बच्चे के पिता दीपांशु जाधव ने बताया कि अटेंडेंट जिस ग्लास में गर्म पानी दे रहा था वह डिस्पोजेबल ग्लास था, जिसमें गर्म पानी डालते ही वह फट गया और गर्म पानी बच्चे के पैर के ऊपर गिर गया।दरअसल, मध्यप्रदेश निवासी विनायक राव जाधव परिवार के साथ देवघर से गयाजी आ रहे थे। यात्रा के दौरान ट्रेन में जलपान परोसा जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना ट्रेन नंबर 22499 में हुई।विनायक राव जाधव के अनुसार, उन्होंने सर्विस अटेंडेंट से उसका आई-कार्ड दिखाने को कहा, लेकिन अटेंडेंट के पास आई-कार्ड नहीं था। इसके बाद उसके मैनेजर अंकित कुमार को मौके पर बुलाया गया। उसने भी न तो कोई संतोष जनक जवाब दिया और न ही कोई ठोस कार्रवाई की।रेल यात्री का आरोप है कि ट्रेन में यात्रियों को खाना परोसने वाला कर्मचारी कौन है, इसकी पहचान तक स्पष्ट नहीं हो सकी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई

 

यात्री ने ट्रेन कंप्लेंट पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है। यात्री ने सवाल उठाया है कि यात्रियों, खासकर छोटे बच्चों को गर्म पानी और खाद्य सामग्री परोसते समय इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।

 

प्लास्टिक के ग्लास में गर्म पानी दिया ही क्यों गया। सर्विस अटेंडेंट के पास पहचान पत्र क्यों नहीं था।

 

दीपांशु जाधव ने बताया कि नवादा में फर्स्ट ट्रीटमेंट दिया गया, लेकिन उससे कोई राहत नहीं मिली। गयाजी स्टेशन पर रेल अधिकारियों से सम्पर्क किया है। उनसे डॉक्टर की मदद की गुहार लगाई है।

 

दीपांशु ने बताया कि उप स्टेशन प्रबंधक ने हमें पर्ची दी है। कहा कि आप रेलवे हॉस्पिटल चले जाएं। हमलोग रेलवे अस्पताल के लिए बच्चे के साथ जा रहे हैं।दीपांशु ने बताया कि हमने बेशक रेल मदद पोर्टल पर शिकायत की है, लेकिन उधर से अब तक कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला है। वहीं, उप स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बच्चे के इलाज के लिए कार्रवाई

की जा रही है

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *