दलसिंहसराय थाना रोड में टावर का तार चोरी करते एक चोर को पब्लिक ने रंगे हाथ पकड़ा,दो हुआ फरार
दलसिंहसराय,शहर के थाना रोड स्थित एक गाड़ी सर्विस सेंटर में पिछले तीन महीने से मोटर सहित कई सामान कि चोरी कि घटना हो रही थी. इसे लेकर आसपास के लोग सतर्क हो गए थे. इसी दौरान मंगलवार कि अहले सुबह सर्विस सेंटर के पास तीन चोर मोबाइल टावर में तार कि चोरी कर रहे थे.तभी कुछ लोग टावर के पास पहुँचे.स्थानीय लोगों को देख दो चोर अंधेरा का फायदा उठा फरार हो गया.वही एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया.
जब उससे सख्ती से पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम शाहपुर पटोरी निवासी दिलीप पोद्दार के पुत्र राहुल कुमार बताया.राहुल ने बताया कि उसे सरदारगंज और सलखन्नी के बिक्की और बिट्टू युवक चोरी करने के लिए पैसे देते थे. इस चोरी की घटना में शातिर वही दोनों है.उसमे से एक जेल से छुट कर आया था.वही सौरभ सुमन ने बताया कि सर्विस सेंटर से तीन महीनो में तीन मोटर, गैस चूल्हा चोरी हो गया है.जिसमें तीनो चोर शामिल है.रात्र में टावर में तार काटने के दौरान पकड़े गए.लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.वही पकड़ाये चोर से पुलिस पूछताछ में जुट गई.