Dalsinghsarai

उजियारपुर में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर

दलसिंहसराय के उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर पंचायत स्थित योगी चौक के पास मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया।मृतक की पहचान गावपुर पंचायत के वार्ड संख्या-12 निवासी भगत सिंह के 55 वर्षीय पुत्र महेश्वर सिंह के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार, 22 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, महेश्वर सिंह योगी चौक से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बेलारी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने ज्योति लाइब्रेरी के पास उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महेश्वर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उजियारपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि, मंगलवार शाम तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *