Patna

मंदिर से करीब डेढ़ किलो चांदी के सामान व एक लाख से अधिक नकदी चोरी, जाँच में जुटी पुलिस 

पटना.रक्सौल। भारतीय दूतावास के बंगलो कैंपस स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में रखे हनुमान जी के चांदी के मुकुट, चरण पादुका, गदा, छत्र सहित भगवान श्रीराम का मुकुट चोरी कर लिया। इसके अलावा मंदिर की दानपेटी को तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोर ले गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना की जानकारी सोमवार की सुबह करीब पांच बजे उस समय हुई, जब मंदिर के चौकीदार ने पुजारी पंडित अजय कुमार उपाध्याय को फोन कर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुजारी मंदिर पहुंचे और अंदर का दृश्य देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मंदिर में चोरी की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।

 

सूचना मिलते ही हरैया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कुमारी बिट्टू एवं पुलिस पदाधिकारी बलि राय पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर में तैनात दोनों चौकीदारों रितेश कुमार सहित एक अन्य चौकीदार तथा पुजारी पंडित अजय कुमार उपाध्याय से घटना के संबंध में गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर परिसर एवं आसपास के इलाके में लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

 

बताया जा रहा है कि चोरी गए चांदी के सामान का वजन करीब डेढ़ किलो है। वहीं दानपेटी से चोरी हुई नकदी सहित चोरी गए सामान की कुल कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं चोरी की सूचना के बाद मोतिहारी पुलिस की एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है और पुलिस ने वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *