दो कमरों में चल रहा है उच्च माध्यमिक विद्यालय चकबहाउद्दीन,छात्र परेशान,दो शिफ्ट में संचालन की मांगी
दलसिंहसराय,प्रखण्ड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय,चकबहाउद्दीन इन दिनों दो कमरों में चल रहा है.विद्यालय के पास अपना भवन नहीं होने से पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.इस संबंध में प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार अमर ने जिला शिक्षा पदाधिकारी,समस्तीपुर को पत्र लिखकर विद्यालय को दो शिफ्टों में संचालित करने की अनुमति मांगी थी.बताया जाता है कि उच्च माध्यमिक विद्यालय चकबहाउद्दीन का अपना भवन नहीं होने के कारण वर्तमान में यह विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहपुर पगड़ा में चल रहा है.विद्यालय संचालन के लिए मात्र दो ही कमरा उपलब्ध कराया गया है.
विद्यालय का ऑफिस भी मध्य विद्यालय के ऑफिस में ही संचालित है.इस वजह से ऑफिस कार्य करने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.सर्दी-गर्मी में भी छात्रों को बैठने में कठिनाई आती है.एक ही कक्ष में कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास तथा लैब से संबंधित सामग्री रखी हुई है.प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में कुल नामांकित छात्रों की संख्या चार सौ पैंतालिस है.
ऐसी स्थिति में छात्रों का मासिक परीक्षा हो या फाइनल परीक्षा वह भी सही से नहीं हो पाता है.जिस कारण छात्रों भी कभी कभी उग्र हो जाते है.ऐसी परिस्थिति में प्रधानाध्यापक ने विद्यालय को दो शिफ्टों में संचालित करने की अनुमति के साथ साथ विद्यालय का अपना भवन बनाने कि मांग प्रशासन से किया है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
