मोरवा में घायल मिले युवक की मौत:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में एक युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में घायल और बेहोश मिला। इलाज के लिए पटना ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई।यह घटना बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया के अवाबकरपुर में शनिवार रात हुई। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल भेजा था।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक शनिवार रात छठी के भोज खाने के लिए घर से निकला था। परिजनों का कहना है कि युवक के साथ मारपीट कर उसे फेंका गया।
मृतक की पहचान कोठिया डुमरी निवासी उमेश साह के बेटे अविनाश कुमार के रूप में हुई है। घटना को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। घटना के बाद लोगों में गुस्सा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की मांग है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
बंगरा थाना अध्यक्ष पंचम कुमार ने रविवार को बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कोई नतीजा निकल पाएगा। फिलहाल, पुलिस घटना कैसे हुई और किस तरह हुई, इन सभी मुख्य बिंदुओं पर काम कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
