Patna

बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, 12 लाख को मिलेगा रोजगार:सम्राट 

पटना : बिहार में रोजगार को लेकर सरकार ने बड़ा लक्ष्य तय किया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले पांच साल में राज्य में करीब 10 हजार उद्योग लगाए जाएंगे. सरकार का मकसद बिहार के लोगों को राज्य में ही काम देना और रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने वाले लोगों को वापस लाना है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बिहार में ही काम देने की तैयारी

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार से करीब 12 लाख लोग काम की तलाश में दूसरे राज्यों में जाते हैं. सरकार की कोशिश है कि इन लोगों को बिहार में ही रोजगार मिले. इसके लिए आने वाले पांच साल में बड़े पैमाने पर उद्योग लगाने की योजना बनाई गई है.

 

करीब 1000 उद्योगों को मिल चुकी है जमीन

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में करीब 1000 उद्योगों को जमीन दी जा चुकी है. अब सरकार का लक्ष्य इन कामों को आगे बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगाने का है. इससे बिहार में रोजगार के नए मौके बनने की उम्मीद है.

 

 

 

नए कारोबार और युवाओं पर भी जोर

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए नए कारोबार और नए विचारों को बढ़ावा दिया जाएगा. इसी सिलसिले में पटना के तारामंडल में राष्ट्रीय नवाचार चुनौती कार्यक्रम और इसके पोर्टल की शुरुआत की गई.

 

उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं और यहां की बड़ी आबादी को कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत के रूप में देखा जाना चाहिए. सरकार इसी ताकत का इस्तेमाल रोजगार और कारोबार बढ़ाने में करना चाहती है.

 

एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजना की भी बात कही. सरकार का लक्ष्य राज्य की एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है. इसके जरिए महिलाओं की आमदनी बढ़ाने और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने पर जोर दिया जाएगा.

25 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

कार्यक्रम के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी कार रैली के तहत 25 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई लोग मौजूद रहे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *